मुरादाबाद, अप्रैल 22 -- थाना कटघर क्षेत्र की ग्राम पंचायत ताजपुर माफी निवासी शंकर सिंह ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह खेत पर अपने बेटे उमेश पुत्र शंकर सिंह के साथ पानी का इंजन चला रहा था, उसी समय गांव खानपुर निवासी छोटेलाल, बादाम, विशेष, अजय, व अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। किसान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। 

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...