शामली, जनवरी 3 -- खाद लेने गए एक किसान के साथ मारपीट व फायरिंग के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव जंधेड़ी निवासी साबिर ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने भाई सद्दाम के साथ ट्रैक्टर-ट्राली द्वारा पावटीकलां स्थित सोसाइटी से खाद लेने गया था। जहां सद्दाम लाइन में लगा था। आरोप है कि तभी फरमान और उसका पुत्र बिलाल निवासी पावटीकलां तथा अनस, समरयाब, दानिश और फारूक निवासी जंधेड़ी वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए सद्दाम के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। बिलाल ने अपनी अंटी से तमंचा निकालकर सद्दाम पर फायर करने का प्रयास किया, लेकिन गोली नहीं चल सकी। वहीं, मारपीट में सद्दाम गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.