चंदौली, जनवरी 10 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खण्ड के गोविन्दीपुर राजवाहा में रामपुर गांव के पास सिंचाई विभाग की ओर से पाईप लगाने के दौरान एक किसान ने विरोध कर दिया। किसान का कहना था कि पाइप उसके खेत में लगाई जा रही है। इसके बाद पुलिस पहुंच गई। लेकिन बात नहीं बनने पर सिंचाई विभाग बिना पाईप लगाए वापस चले गये। रामपुर गांव के पास सिंचाई विभाग की ओर से छलका व पुल का निर्माण कराया गया। जिसके कारण सिंचाई के लिए बनी लगी पाइप और नाली क्षतिग्रस्त हो गई। उक्त नाली से सैकड़ों बीघा खेत की सिंचाई होती है। पाईप के क्षतिग्रस्त होने से गेंहू की सिंचाई बाधित हो रही थी। किसानों ने सिंचाई विभाग से सिंचाई पाईप लगाने की मांग रखी थी। शुक्रवार को सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता राकेश तिवारी, जेई रत्नेश यादव सिंचाई पाईप लगाने पहुंचे जहां किसान अखिलेश यादव ...