किसान के विद्युत ट्रांसफार्मर से सामान चोरी
मुजफ्फर नगर, जून 19 -- रामराज। रामराज थाना क्षेत्र के गांव हाशमपुर में अज्ञात चोरों ने एक किसान के नलकूप के निकट रखे ट्रांसफार्मर से कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित किसान ने रामराज पुलिस को सूचना दी है। थानाक्षेत्र के गांव हाशमपुर निवासी अली खान पुत्र मेहराब ने बताया कि उसकी कृषि भूमि गांव हाशमपुर के जंगल में है। किसान का आरोप है रात्रि के समय चोर नलकूप के निकट रखे हुए ट्रांसफार्मर को नीचे उतारकर तोड़ डाला तथा उसमें से तांबे का कीमती सामान चोरी कर ले गए। सवेरा होने पर जब किसान खेतों पर पहुंचा तो चोरी की जानकारी लगी। पीड़ित किसान ने पुलिस को चोरी की घटना की सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.