कटिहार, मार्च 7 -- फलका।एक संवाददाता फलका प्रखंड के हथवाड़ा पंचायत स्थित फूलडोभी गांव के लाल सन्नी राज सन्नी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में अपने प्रथम प्रयास में ही देशभर में 526वीं रैंक हासिल कर न केवल अपने माता-पिता का गर्व से सर ऊंचा किया है, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।भाइयों की 'वर्दी' और पिता का 'हल' बना प्रेरणासन्नी की सफलता के पीछे एक संघर्षशील और अनुशासित परिवार की कहानी है। उनके पिता कन्हैया कुमार सिंह एक साधारण किसान हैं और माता किरण देवी गृहणी हैं। सन्नी के दो बड़े भाइयों ने पहले ही परिवार का नाम सेवा क्षेत्र में रोशन किया है-एक भाई भारतीय सेना (आर्मी जवान) में हैं, तो दूसरे बिहार पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। पिता और वर्दीधारी भाइयों के मार्गदर्शन ने सन्नी के भीतर देश सेवा का जज्बा पैदा किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.