किसान के बेटे ने 467 अंक लाकर लहराया परचम
गोपालगंज, मार्च 29 -- मांझागढ़ । एक संवाददाता बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा घोषित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 के परिणाम में मांझागढ़ स्थित माधव हाई स्कूल के छात्र प्रमोद पांडेय ने 467 अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। किसान परिवार से आने वाले प्रमोद के पिता धुरूप पांडेय खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। लेकिन सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने बेटे की पढ़ाई में कभी कमी नहीं आने दी। प्रमोद ने हिंदी में 93, संस्कृत में 95, गणित में 98, सामाजिक विज्ञान में 90, विज्ञान में 91 और अंग्रेजी में 70 अंक प्राप्त किए हैं। उनकी इस शानदार सफलता से परिवार, गांव और विद्यालय में खुशी का माहौल है। शिक्षकों ने बताया कि प्रमोद शुरू से ही मेहनती और अनुशासित छात्र रहे हैं। प्रमोद ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.