किसान के बेटे ने पास की पीसीएस परीक्षा, क्षेत्र का बढ़ाया मान
रुडकी, जून 2 -- भगवानपुर, संवाददाता। निशु सैनी का चयन पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर उप शिक्षा अधिकारी के पद पर हुआ है। उनकी सफलता से गांव और आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। निशु सैनी के पिता खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। निशु ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद कोलकाता से एमटेक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी शुरू की। इसके लिए उन्होंने देहरादून के प्रयाग आईएएस संस्थान से मार्गदर्शन प्राप्त किया और वर्ष 2020 से घर पर रहकर नियमित अध्ययन किया। वर्ष 2021 में उन्होंने पीसीएस परीक्षा दी थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। यह भी पढ़ें- तीर्थनगरी की शताक्षी बनी डीएसपी यह भी पढ़ें- UKPSC PCS Result : उत्तराखंड पीसीएस में रुद्रपुर की जसमीत ने किया टॉप, कौन बना SDM और DSP, देखें लिस्ट
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.