गोपालगंज, अप्रैल 16 -- कुचायकोट। एक संवाददाता स्थानीय जेके इंटरनेशनल स्कूल पहाड़पुर के छात्र अमित मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 95.02 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनके इस उत्कृष्ट परिणाम से विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं पूरे क्षेत्र में खुशी है। उसकी सफलता ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने अपनी पढ़ाई के प्रति निरंतर समर्पण और अनुशासन बनाए रखा। विद्यालय के शिक्षकों ने भी उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अमित के पिता राजीव रंजन मिश्रा किसान हैं। यह भी पढ़ें- नॉर्थ सेंट विलियम्स एकेडमी का शानदार प्रदर्शन: बोर्ड परीक्षा 2025-26 में छात्रों की दमदार सफलता जबकि उनकी माता भारती कुमारी गृहिणी है...