गिरडीह, फरवरी 14 -- हीरोडीह, प्रतिनिधि। हीरोडीह थाना क्षेत्र के चिकनाडीह पंचायत अंतर्गत डुमरडीहा निवासी किसान प्यारी महतो के पुत्र मनोज कुमार को विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग द्वारा डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई है। यह उपलब्धि क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बन गई है। सामाजिक विज्ञान संकाय के स्नातकोत्तर भूगोल विभाग द्वारा 28 जनवरी 2026 को आयोजित पीएचडी की खुली मौखिक परीक्षा में मनोज कुमार को सफल घोषित किया गया। मनोज कुमार ने अपने शोध निर्देशक डॉ. प्रदीप कुमार सिंह (सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष), स्नातकोत्तर भूगोल विभाग, मार्खम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के कुशल मार्गदर्शन में गिरिडीह जिला के देवरी प्रखंड में बदलता फसल प्रतिरूप (1960-2020) एक भौगोलिक विश्लेषण विषय पर शोध कार्य पूर्ण किया। अपनी सफलता पर मनोज कुमार ने अपने शोध निर्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.