किसान के बेटे को नीट में मिली सफलता
बांदा, जुलाई 18 -- बांदा। जिले के अतर्रा क्षेत्र के अंतर्गत रीगा गांव के एक साधारण किसान के बेटे ने नीट 2026 की परीक्षा में सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। रीगा गांव निवासी शैलेंद्र ने परीक्षा में 667 अंक प्राप्त किए हैं। उन्हें ऑल इंडिया रैंक 600 और उत्तर प्रदेश राज्य में 183वीं रैंक प्राप्त हुई है। शैलेंद्र के पिता रामनाथ एक साधारण किसान हैं। बेटे की इस बड़ी उपलब्धि से पूरे परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। शैलेंद्र ने अपनी शुरुआती पढ़ाई के बाद कक्षा 12वीं की परीक्षा प्रयागराज के 'कर्नलगंज इण्टर कॉलेज' से उत्तीर्ण की थी। इसके बाद उन्होंने प्रयागराज में ही रहकर कठिन परिश्रम और लगन के साथ नीट परीक्षा की तैयारी की। यह भी पढ़ें- Purnia News: रूपौली के छात्र को नीट में मिली सफलता शैलेंद्र कुमार ने अपनी इस शानदार सफलता का श्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.