किसान के बंद घर से दस लाख की संपत्ति चोरी
मुजफ्फरपुर, मई 6 -- सकरा। बरियारपुर थाना क्षेत्र के भरबारी गांव में बंद घर से चोरों ने आभूषण सहित 10 लाख की संपत्ति चोरी कर ली। किसान जयगोविंद प्रसाद सिंह ने बताया कि घर बंद कर मुजफ्फरपुर स्थित पुत्र के डेरा पर चले गए थे। बुधवार को घर लौटे तो चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस को बताया कि चोरों ने बक्सा तोड़कर करीब आठ लाख 35 हजार के गहने और नकद 95 हजार की चोरी कर ली। जयगोविंद प्रसाद सिंह ने बरियारपुर थाना में आवेदन दिया है। थानेदार शिवचंद्र यादव ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.