गुड़गांव, अप्रैल 26 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। फाजलवास गांव में चोरों ने एक घर की खुशियों और कार्यक्रम की व्यस्तता का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घर में चल रहे कुआं पूजन कार्यक्रम के दौरान चोरों ने पास ही स्थित एक प्लॉट से लोहे के छह भारी पाइप चोरी कर लिए। पीड़ित की शिकायत पर बिलासपुर थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव फाजलवास पंचगावा निवासी डालचंद ने पुलिस को बताया कि उनके घर से कुछ ही दूरी पर उनका एक खाली प्लॉट है। इस प्लॉट में बोरिंग के लोहे के छह पाइप पिछले करीब तीन-चार साल से रखे हुए थे। डालचंद के अनुसार, उन्होंने आखिरी बार 19 अप्रैल को पाइपों को सुरक्षित देखा था। पीड़ित ने बताया कि 19 अप्रैल को उनके घर में कुआं पूजन का कार्यक्रम था। पूरा परिवार और रिश्तेदार इस मांगलिक कार्यक्रम की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.