किसान के पेट में हल घुसने से आंत निकली बाहर, एमजीएम में ऑपरेशन
जमशेदपुर, जुलाई 26 -- पुरुलिया के बलरामपुर निवासी 52 वर्षीय हाकेन मुर्मू के पेट में शुक्रवार को हल घुस जाने से आंत बाहर निकल गई थी, जिसका ऑपरेशन एमजीएम अस्पताल में किया गया। उसके बेटे सोएन मुर्मू ने बताया कि खेत में हल छोड़कर बैल भाग गया था। उसे पकड़ने के दौरान वह गिर गए और हल पेट में घुस गया। सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. हामिद रजा खान ने बताया कि हल घुसने के कारण मरीज की आंत बाहर निकल गई थी। इसके बाद उसे पुरुलिया के अस्पताल में ले जाया गया था, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। एमजीएम इमरजेंसी में सर्जरी विभाग द्वारा ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद उसके आंत को अंदर कर उसके पेट को सील दिया गया। यह भी पढ़ें- Garhwa News: गढ़वा में हुआ दूरबीन विधि से लिवर के दो जटिल ऑपरेशन सफल बताया कि हालत गंभीर थी, जिसके बाद तुरंत ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया था।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.