गया, फरवरी 16 -- इमामगंज प्रखंड के इशागंज गांव के पास सोमवार को खेत में रखे किसान छठू यादव के पुआल में आग लग गई। घटना में करीब 20 हजार रुपये मूल्य का पशु चारा जलकर राख हो गया। किसान ने आरोप लगाया कि आपसी दुश्मनी में किसी शरारती तत्व ने खलिहान में आग लगा दी। पुआल जल जाने से पशुओं के चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है। हालांकि ग्रामीणों और दमकल कर्मियों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। आग लगाने वाले का अब तक पता नहीं चल सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.