किसान के परिवार पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास
काशीपुर, जून 24 -- काशीपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फिरोजपुर में खेत से कथित रूप से जबरन मिट्टी उठाने का विरोध करना एक किसान परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला करने के साथ ट्रैक्टर चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित नेकपाल सिंह के अनुसार, रविवार शाम गांव के नरेश, राहुल, सुरेश, राधे और 8-10 अज्ञात लोग खेत पर पहुंचे। विरोध करने पर आरोपियों ने ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- किसान के परिवार पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास हमले में बबलू का हाथ टूट गया, जबकि आकाश की रीढ़ में गंभीर चोट आई। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी के साथ भी अभद्रता की गई। शोर सुनकर मौके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.