गोंडा, मई 18 -- खरगूपुर। किसान के दो बेटों ने सेना में चयन होकर गांव व क्षेत्र का मान बढ़ाया। नरायनपुर माफी गांव के किसान गणेश तिवारी ने बताया कि उनके छोटे बेटे प्रभात तिवारी का चयन भारतीय थल सेना में नर्सिंग असिस्टेंट के पद पर हुआ है। जबकि बड़ा बेटा आकाश तिवारी दो वर्ष पूर्व ही इसी पद पर चयनित होकर देश की सेवा कर रहा है। इस पर डॉ दिनेश तिवारी,डॉ भूपेंद्र तिवारी, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, वंशीलाल वर्मा, मुकेश तिवारी ने बधाई दी है। यह भी पढ़ें- किसान के दूसरे बेटे का भी सेना में चयन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...