सासाराम, जून 16 -- करगहर। थाना क्षेत्र के घुरनपुर गांव में सोमवार को एक किसान के दरवाजे के सामने खड़ी बाइक की अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। पीड़ित किसान मनोज राय ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। किसान ने बताया कि वह कई वर्षों से अपनी बाइक घर के बाहर ही खड़ी करते आ रहे थे और पहले कभी चोरी की घटना नहीं हुई थी। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- किसान के दरवाजे के सामने खड़ी बाइक की चोरी यह भी पढ़ें- जारी बाजार में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...