किसान के टावर पर चढ़ने के बाद कार्यालय से सम्बद्ध किए गए कानूनगो
लखीमपुरखीरी, मई 16 -- जमीन की पैमाइश को लेकर टावर पर चढ़े किसान के मामले को तहसील प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी कानूनगो को तहसील कार्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया है। मितौली तहसील के भीखमपुर निवासी नवनीत मिश्रा ने अपनी चाची सरोजनी देवी के खेत गाटा संख्या 368 के सीमांकन के लिए राजस्व विभाग में आवेदन किया था। आरोप था कि एसडीएम के आदेश के बावजूद कई बार तारीख पड़ने के बाद भी सीमांकन नहीं कराया गया था। उन्होंने कानूनगो प्रेम प्रकाश अग्निहोत्री पर 50 हजार रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। पैमाइश न होने से नाराज होकर नवनीत गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे कस्बे के मोबाइल टावर पर चढ़ गए थे। यह भी पढ़ें- जमीन की पैमाइश न होने से नाराज किसान टॉवर पर चढ़ा घटना की सूचना मिलते ही नायाब तहसीलदार शशांक शेखर मिश्रा और एसएचओ महेश पाठक मौके पर पहुंचे थे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.