लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 23 -- कस्बा में स्टेट हाईवे पर एक खेत में खड़े चार पेड़ चंदन के लकड़कट्टो द्वारा चोरी से काट लेने का आरोप लगाते हुए वन विभाग को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। कस्बा मुहल्ला बबौरी निवासी सरलू ने 20 वर्ष पहले अपने गाटा संख्या 40 में 5 पेड़ चंदन के रोपें थे लंबी परवरिश के बाद तैयार किया था। जिसे चोरी से लकड़कट्टो द्वारा रात्रि में चार पेड़ों को काटकर चोरी कर ले गए हैं जिनकी अनुमानित कीमत लाखों में बताई गई है। पीड़ित ने पुलिस समेत वन विभाग के अधिकारियों को घटना की शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। वन दरोगा अखिलेश सिंह ने बताया जानकारी मिली है मौके का निरीक्षण किया गया जिसमें सफेद चंदन के पेड़ थे। जो परमिट क्षेत्र से बाहर होते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.