गंगापार, अप्रैल 9 -- फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के इफको पुलिस चौकी अंतर्गत भरौटी गांव में एक किसान के घर के पीछे से घुसे चोरों ने लाखों के जेवरात पार कर दिए। किसान राम बहादुर पटेल घर के बाहर सो रहे थे। जबकि बहु मायके गई थी। भुक्तभोगी राम बहादुर पटेल ने बताया कि वो घर के बाहर सो रहे थे। उनकी बहू मायके गई हुई थी और बेटा बाहर रहता है। इसी दौरान चोर शौचालय की तरफ से घर के अंदर घुस गए। चोरों ने बहू के कमरे का ताला तोड़ दिया और वहां रखे सोने-चांदी के गहनो में हार, झुमका, पायल और करधन चोरी कर लिए। चोरी हुए गहनों की कीमत लगभग 4 लाख रुपये बताई जा रही है। बेटे के घर आने पर इस चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद किसान ने 1076 नंबर पर फोन करके शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...