मुजफ्फरपुर, मई 11 -- सकरा,हिन्दुस्तान संवाददाता। बरियारपुर थाना क्षेत्र के मड़वन गांव में रविवार रात चोरों ने किसान के घर से 10 लाख से अधिक गहने और अन्य सामान की चोरी कर ली। घर के पीछे से घुसे चोरों ने गेट अंदर से बंद कर लिया। उसके बाद वारदात को अंजाम दिया। घर में एक महिला थी, जो दरवाजे पर सो रही थी। पीड़ित अरुण राय ने पुलिस को सूचना दी। जिला मुख्यालय से श्वान दस्ता की टीम पहुंची। पुलिस ने पीड़ित के एक रिश्तेदार को हिरासत में लिया है। पीड़ित किसान ने थाना में आवेदन दिया है। बरियारपुर थानेदार शिवचंद्र यादव ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.