मुरादाबाद, अप्रैल 5 -- थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत पीपलसाना के मजरा मंडैया में बीती रात्रि कुछ अज्ञात चोर घर में घुस गए और घर में रखी नगदी में सोने चांदी के जेवरात सहित करीब डेढ़ लाख रुपए का सामान लेकर रफू चक्कर हो गए, जब पीड़ित उठा, तो घटना को देखकर दंग रह गया। पीड़ित ने थाना पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...