किसान के घर से लाखों की गृहस्थी ले उड़े चोर
कौशाम्बी, अप्रैल 1 -- मंझनपुर। पश्चिमशरीरा थाना के सिंघवल का पूरा गांव में मंगलवार की चोर एक किसान का घर खंगाल ले गए। चोरी की यह वारदात सेंध काटकर अंजाम दी गई। चोर नकदी के अलावा सोने व चांदी के जेवर भी उठा ले गए हैं।सिंघवल का पूरा निवासी रामसूरत पुत्र मंगलवार की रात परिवार के साथ खा पीकर सो रहा था। आधी रात मकान के उत्तर दिशा की दीवार में सेंध काटकर चोर अंदर घुस गए। लगभग दो हजार रुपया नकद के अलावा पांच तोला चांदी की चैन-पट्टी व दो जोड़ी मंगलसूत्र आदि उठा ले गए। आवाज होने पर रामसूरत ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा बाहर से बंद था। शोर मचाया तो गांव के लोग भागकर आए। इसके बाद यूपी 112 पुलिस को घटना की सूचना दी गई। बुधवार की सुबह रामसूरत ने चोरी की तहरीर पुलिस को थाना जाकर दी। पुलिस ने मौका-मुआयना किया। रामसूरत ने बताया कि चोर लाखों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.