लखीमपुरखीरी, जून 17 -- लखीमपुर। नीमगांव थाना क्षेत्र में एक किसान के घर लाखों की चोरी हो गई। धूमरा गांव निवासी राम सिंह के घर में देर रात अज्ञात चोर पीछे की छत के रास्ते दाखिल हुए और नकदी सहित लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर फरार हो गए। चोरों ने उनके पुत्र भूपेंद्र सिंह के कमरे में रखे सामान को खंगालते हुए चोर तीन जोड़ी चांदी की पायल, तीन चांदी के सिक्के, एक सोने की अंगूठी और 45 हजार रुपये नकद लेकर चले गए। सुबह परिवार के सदस्यों की नींद खुलने पर कमरे का सामान बिखरा देखकर चोरी का पता चला। घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...