मुरादाबाद, फरवरी 17 -- क्षेत्र के गांव पटपुरी में चोरों ने एक ग्रामीण के घर से एक मवेशी चोरी कर लिया। पटपुरी निवासी रोहताश सिंह के अनुसार रविवार की रात चोर दीवार काटकर घर के अंदर घुसे और मवेशी चोरी कर ले गए। सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो घटना की जानकारी हुई। रोहताश सिंह पुलिस को मामले की सूचना दे दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...