अमरोहा, जून 25 -- डिडौली क्षेत्र के गांव जग्गा नगला में बुधवार रात चोर किसान राजीव कुमार के घर में घुस गए। परिवार के सभी सदस्य आंगन में सो गए थे। चोर अलमारी में रखे 73 हजार रुपये नकद तथा सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। गुरूवार सुबह उनकी पत्नी ओमवती घर की साफ-सफाई के लिए जागीं तो चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- किसान के घर से नकदी व जेवरात चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...