रामपुर, मई 10 -- अजीमनगर थाना क्षेत्र में किसान के घर से अज्ञात चोरों ने नकदी जेवर समेत लाखों का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव का है। गांव निवासी मोहम्मद ताहिर के घर में रात किसी समय अज्ञात चोर घुस आए। चोरों ने घर की अलमारी में रखे सोने और चांदी के जेवर के अलावा करीब 15000 की नगदी चोरी कर ली। सुबह घर वालों ने सामान बिखरा देख तो उनके होश उड़ गए। कमरे और अलमारी के अंदर से जेवर आदि गायब थे। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर लाखों के सामान की चोरी, नकद समेत जेवरात ले उड़े चोर किसान के मुताबिक चोर करीब लाखों का सामान लेकर फरार हो गए। चोरी की खबर सुनते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर लगने लगी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। पीड़ित की तह...