औरैया, अप्रैल 23 -- आटा। संवाददाता थाना क्षेत्र के ग्राम अमीसा में गुरुवार तड़के किसान के घर आग लग गई जिससे आग की चपेट में आकर दो ट्रॉली भूसा, कपड़े और करीब एक क्विंटल गेहूं जलकर राख हो गया। फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चला है।गुरुवार तड़के चार बजे थाना क्षेत्र के अमीसा गांव निवासी छोटेलाल के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं, घर में रखा सामान जलने लगा। छोटेलाल ने बताया कि आग की चपेट में आकर दो ट्रॉली भूसा, कपड़े और करीब एक क्विंटल गेहूं जलकर राख हो गया। परिवार के लोग पास ही दूसरे घर में सो रहे थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। यह भी पढ़ें- हरपालपुर में आग से तीन झोपड़ियां जलकर राख आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी और 112 पुल...