कन्नौज, अप्रैल 26 -- थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार तड़के चोरों ने एक किसान के घर को निशाना बनाते हुए नगदी व जेवरात पार कर दिए। घटना के बाद पुलिस की निष्क्रियता को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी अनिता देवी पत्नी आदेश कुमार ने बताया कि शनिवार रात को उनका परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए रिश्तेदारी में गया था। देर रात घर लौटने के बाद सभी लोग सो गए। तड़के करीब चार बजे घर में आहट होने पर उनकी नींद खुल गई। उन्होंने देखा कि दो अज्ञात युवक घर से भागते हुए निकल रहे हैं। पीड़िता ने बताया कि जब उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। चोर करीब 30 हजार रुपये नकद, एक सोने की चेन, एक जोड़ी तोड़िया और एक टार्च चोरी कर ले गए। पीड़िता का आरोप है कि घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.