उरई, मार्च 6 -- कुसमिलिया। डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम मुहाना के एक घर में शुक्रवार दोपहर को आग लग गई जिससे घर में रखा गेहूं, दाल, कपड़े, बर्तन और करीब 30 हजार रुपये नकद जलकर राख हो गए। पीड़ित ने करीब एक लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। शुक्रवार दोपहर को बेतवा किनारे बसे मुहाना गांव में हरि सिंह राजपूत के मकान से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन दमकल के पहुंचने से पहले ही गांव वालों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। समरसेबल से पानी चलाकर काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हरि सिंह राजपूत ने बताया कि आग लगने से घर में रखा गेहूं, दाल, कपड़े, बर्तन और करीब 30 हजार रुपये नक...