रुडकी, मार्च 14 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खेड़ाजट में एक किसान के खेत से सोलर प्लेटे चोरी हो गईं। पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न किए जाने पर पीड़ित ने कोर्ट में गुहार लगाई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। ग्राम खेड़ाजट निवासी विशाल कुमार ने बताया कि उनके खेत में सिंचाई के लिए 13 सोलर प्लेटें लगी थीं। पहली घटना के तहत 19-20 जून 2025 की रात चोरों ने तीन सोलर प्लेटें चोरी की थीं। दूसरी घटना छह जनवरी 2026 की रात को फिर से चोरों ने धावा बोला और चार सोलर प्लेटें उड़ा ले गए। चोरी गई प्लेटों की कीमत लगभग 56,000 रुपये बताई जा रही है। पीड़ित किसान का आरोप है कि पहली चोरी के समय भी पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार को रजिस्टर्ड डाक के मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.