प्रयागराज, अप्रैल 15 -- थाना क्षेत्र के मथुरा उर्फ पारनडीह गांव में अवैध खनन करने वाले रात में चोरी-छिपे किसानों के खेत से मिट्टी खनन कर रहे हैं। एक किसान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो जेसीबी मशीन और दो डंपर को पकड़ लिया, लेकिन थाने ले आते समय चकमा देकर चालक एक जेसीबी और डंपर भगा ले गए। पुलिस ने एक जेसीबी मशीन को सीज कर दिया। मथुरा उर्फ पारनडीह गांव के कमलेश यादव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि खेत में मंगलवार की रात दो जेसीबी खोदाई कर मिट्टी डंपर में लाद रहे थे। सूचना पर बुधवार सुबह खेत पर गया तो मेड़ भी गायब था। यह भी पढ़ें- खनन करती मशीन व दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज करीब पांच फीट गहरी खोदाई की गई थी। विरोध पर अवैध करने वालों ने उसे मारने के लिए दौड़ा लिया। उसने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस का कहना है कि एक जेसीबी को सीज कर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.