शामली, फरवरी 28 -- दिल्ली सहारनपुर हाइवे स्थित किसान की जमीन में लगे पेड़ों को अज्ञात व्यक्ति ने तोड़ दिया। पीड़ित किसान ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के गांव पंजोखरा निवासी किसान गुलाब सिंह ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि लगभग दस दिन पहले उसने अपने खेत पर पॉपुलर के पेड़ लगाए थे। रात्रि में अज्ञात व्यक्ति ने पीड़ित के द्वारा लगाए गए पेड़ों को तोड़ दिया है। पेड़ो को टूटने से किसान का हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने बताया कि उसने एक महीने में तीसरी बार पॉपलर के पेड़ों को अपने जमीन पर लगाया था लेकिन हर बार अज्ञात व्यक्ति द्वारा पेड़ो को तोड़ दिया जाता है। पीड़ित किसान ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...