मुजफ्फर नगर, जनवरी 7 -- क्षेत्र के गांव वजीराबाद के जंगल मे भोकरहेड़ी निवासी किसान जितेंद्र चौधरी के खेत मे रखी गन्ने की कटी फ़सल के 80 पुली चोरी हो गयी। दो दिनों मे गन्ना चोरी की दूसरी घटना से हड़कंप मच गया है। भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला बाजार निवासी यश सहरावत पुत्र जितेंद्र चौधरी ने बताया कि उनके खेत अथाई मार्ग पर नगर पंचायत भोकरहेड़ी के डंपिंग ग्राउंड के पास स्थित जंगल में हैं। बुधवार की सुबह वह खेत पर गया तो उसके खेत मे रखा लगभग 35 कुंटल गन्ना अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने मामले की जानकारी की। दो दिनों मे गन्ना चोरी की यह दूसरी घटना है। मंगलवार की रात कस्बा भोकरहेड़ी निवासी किसान अंकुश चौधरी के खेत से अज्ञात चोरों ने लगभग 60 कुंटल गन्ना चोरी कर लिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.