मुरादाबाद, अप्रैल 22 -- किसान के खेत में तेंदुए के दो शावक मिलने ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिये हैं। थाना कांठ के ग्राम भागीजोत निवासी किसान अनिल कुमार के खेत में तेंदुए के दो शावक दिखाई दिए तो लोगों ने मामले की जानकारी खेत मालिक को दी। इसके बाद दर्जन भर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने तेंदुए के शावक पकड़ लिए। इसके बाद पीआरबी पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई। पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग के डिप्टी रेंजर के निर्देश पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और तेंदुए के शावक देखे और घटनास्थल के आसपास घूमकर वन विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- रामगंगा पोषक नहर किनारे तेंदुए का वीडियो वायरल, दहशत वन विभाग के दरोगा ...