मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 1 -- मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना तितावी क्षेत्र के ग्राम तितावी निवासी संतराम पुत्र बीजा ने डीएम कार्यालय पर अधीनस्थ अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर दबंगों द्वारा जमीन पर जबरन कब्जा करने, तोड़फोड़ करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित दलित किसान संतराम के अनुसार, उसकी कृषि भूमि गाटा संख्या-45 पर स्थित है। आरोप है कि 25 सितंबर 2026 की रात को शिवराज, संसारी और विक्की तोमर ने खेत पर बने कोल्हू के ठिये व हौज में तोड़फोड़ की, जिससे करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ। विरोध करने पर 27 सितंबर को आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और दोबारा खेत पर आने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने जिला प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और नुकसान की भरपाई कराने की मांग क...