किसान के खाते से 1.76 लाख रुपये उड़ाए
पीलीभीत, जून 18 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम मैथी सैदुल्लागंज निवासी नरेश चन्द्र ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज करवाई।जिसमें कहा गया कि 22 और 23 मई 2026 को साइबर ठगों ने बैंक ऑफ बड़ौदा की संडा शाखा में स्थित उनके खाते से कुल 1,75,999 रुपये निकाल लिए। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने तत्काल बैंक अधिकारियों को सूचित किया तथा राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर भी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पीड़ित ने थाना न्यूरिया में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। बैंक स्टेटमेंट तथा बैंक को दिए गए शिकायत पत्र की प्रतियां भी पुलिस को दी गई हैं। थानाध्यक्ष न्यूरिया दिगंबर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल के माध्यम से खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- साइबर ठगों ने किसान के खाते से उड़ाए रुपए यह भी पढ़ें- यूपीआई से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.