मेरठ, दिसम्बर 13 -- हस्तिनापुर। राठौरा कलां समिति पर तैनात लिपिक को किसान की ऋण पत्रावली में जमा किए गए आधार कार्ड पर अलग पता होने पर निलंबित कर दिया है। सैफपुर फिरोजपुर गांव निवासी संदीप शर्मा ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि वह राठौरा कलां सहकारी समिति का सदस्य है। कई वर्षों से लगातार बैंक से ऋण लेता चला आ रहा है और समय से ऋण को जमा कर देता है। परंतु इस वर्ष जब दोबारा से पत्रावली तैयार कराई तो देखा कि पुरानी पत्रावली में उसका जो आधार कार्ड लगा हुआ था उसमे फतेहपुर प्रेम का पता लिखा हुआ पाया गया जबकि उसका मूल पता सैफपुर फिरोजपुर है जिसका उसने आधार कार्ड भी जमा किया गया। उसने बताया कि लिपिक विरेंद्र द्वारा उक्त कृत्य किया गया है। इस मामले की जांच एडीओ सहकारिता देवेंद्र चौहान को सौंपी गई थी। उनका कहना है दोनों पत्रावलियों में अलग अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.