फतेहपुर, जून 12 -- फतेहपुर। जाफरगंज थाना क्षेत्र के अंगदपुर गांव में जमीन के विवाद में किसान नक्कीलाल सोनकर की हत्या के बाद शुक्रवार को गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। अंतिम संस्कार के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। परिजन हत्या के सभी नामजद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग पर अड़े है। उनका कहना है कि पुलिस ने अब तक केवल एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि घटना में कई लोग शामिल थे। परिजनों ने चेतावनी दी कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी होने पर वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। यह भी पढ़ें- फतेहपुर में किसान का धारदार हथियार से कत्ल, ईंट से कूचा चेहरा बता दें कि 18 बिस्वा जमीन के विवाद में बुधवार रात नक्कीलाल सोनकर पर उनके चचेरे भाइयों और परिजनों ने हमला कर हत्या क...