बांदा, अप्रैल 17 -- बांदा। किसान ने कुएं में कूद कर जान देने का प्रयास किया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौसा गांव निवासी 57 वर्षीय अमरजीत पुत्र राजा ने गुरुवार शाम घर के समीप स्थित कुए में छलांग लगा दी। घरवालों ने देखा तो आनन फानन उसे कुएं से बाहर निकाल लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...