हरदोई, फरवरी 24 -- हरपालपुर। श्रीमऊ-कुसुमखोर मार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय किसान चंद्र प्रकाश की जान चली गई। जानकारी के अनुसार ग्राम जिगनी चौंगवा निवासी चंद्र प्रकाश अपनी बाइक से श्रीमऊ बाजार से लौट रहे थे। तभी देवकली तिराहे के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल चंद्र प्रकाश को परिजन निजी वाहन से अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में भदार के पास उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी, चार बेटियों और दो बेटों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।सूचना मिलते ही अरवल थानाध्यक्ष अनिल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.