किसान की हत्या में साजिश की आशंका, जांच जारी
फतेहपुर, जून 13 -- जाफरगंज। थाना क्षेत्र के अंगदपुर गांव में हुई किसान की हत्या में भले ही मुकदमें में नामजद आरोपी हों, लेकिन अब पुलिस को हत्या में साजिश की आशंका नजर आ रही है। सूत्रों का दावा है कि यही कारण है कि पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में तो जुटी है, लेकिन वह घटना के सभी संभावित बिंदुओं पर गहराई से जांच कर रही है। सूत्र बताते हैं कि हत्या में नामजद किये गए दो आरोपियों की मोबाइल लोकेशन घटना वाले दिन गैर जिले में थी। ऐसे में इस संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है कि जमीन विवाद की आड़ में निसंतान किसान की हत्या किसी तीसरे ने अपने फायदे के लिये कर दी हो। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। पुलिस ने जल्द आरोपियों को पकड़ने और पूरे घटनाक्रम के खुलासे का दावा किया है。 यह भी पढ़ें- छह घंटे चले हंगामे के बाद अंतिम संस्कार को हुए राजीहत्या का क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.