मेरठ, अप्रैल 30 -- भूमि विवाद में पिता की हत्या करने वाले हत्यारोपी पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा व फावड़ा भी बरामद कर लिया है। आरोपी बेटे के साथ पुलिस ने मृतक के भाई को भी गिरफ्तार किया है। जिस पर हत्यारोपी को हत्या के लिए उकसाने का आरोप है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। थाना क्षेत्र के गांव बढ़ला कैथवाड़ निवासी राजेन्द्र (70) पुत्र स्वः दलवीर का बड़े बेटे अरुण से खेती की भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। चर्चा थी कि राजेन्द्र ने खेती की सारी भूमि छोटे बेटे गुलशन के नाम कर दी थी। यह भी पढ़ें- बेटे की हत्या में बाप को उम्रकैद, जमीन विवाद में रेत दिया था गला; पत्नी और बहू दिलाई सजा जिसकी वजह से अरुण राजेन्द्र से आए दिन लड़ाई झगड़ा कर रहा था। 28 अप्रैल को अरुण ने पिता पर फावड़े से ह...