एटा, मार्च 16 -- किसान की हत्या के मामले में पुलिस लोकेशन चेक कर रही है। घरवालों, संदिग्ध की लोकेशन की चेक की जा रही है, घटना के दिन कहां पर मौजूद थे। किसान की हत्या के मामले को पुलिस प्रथमदृष्टया जमीन विवाद से जोड़कर चल रही है। फिलहाल पुलिस को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही खुलासा किया जाएगा। बता दें कि 11 मार्च की सुबह थाना नयागांव के गांव आलमनगर निवासी रामपाल (70) की खेत पर हत्या कर दी थी। भारी वस्तु से चेहरे पर कई बार हमला किया था। खेत पर अकेले सोते थे। घरवालों ने किसी भी रंजिश से इंकार किया है। मृतक के नाम पर छह बीघा जमीन है। इससे पहले चार बीघा जमीन बड़े भाई के नाम कर चुके थे। हत्या के मामले में रिपोर्ट भतीजे ने अज्ञात में दर्ज कराई थी। घटना के खुलासे को लेकर पुलिस टीमें जांच में लगी है। हालांकि अभी तक कोई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.