फिरोजाबाद, फरवरी 12 -- थाना नसीरपुर क्षेत्र के नंदराम की मढ़ैया में किसान की हत्या के एक आरोपी को फतेहपुरकर्खा अण्डरपास के निकट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस ने पकड़े गए हत्यारोपी का नाम विनोद पुत्र राजवीर निवासी ग्राम नन्दराम की मडैया थाना नसीरपुर बताया। बताते चलें कि बताते चलें कि 29 दिसंबर को जमीनी विवाद में सत्यभान पुत्र मातादीन की आधा दर्जन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के भाई ने आधा दर्जन हत्यारोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी सहित अन्य आरोपी को जेल भेज दिया था। जबकि आरोपी विनोद हत्या की घटना के बाद फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.