फिरोजाबाद, जनवरी 6 -- थाना नसीरपुर क्षेत्र में 29 दिसंबर को गांव नन्दराम की मड़ैया में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले थे। झगड़े के दौरान आरोपी ने तमंचे से किसान सत्यभान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। झगड़े में मृतक का बेटा, भाई घायल हो गया था। जिसके सम्बंध में मृतक के भतीजे चन्द्रपाल यादव पुत्र रक्षपाल सिंह की शिकायत पर आधा दर्जन से अधिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस हत्याकांड से जुड़े तीन आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। मुख्य आरोपी को सोमवार मध्य रात्रि में मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। सोमवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि किसान की हत्या का मुख्य आरोपी अरुण उर्फ मिर्ची पुत्र सूरतराम निवासी ग्राम नन्दराम की मड़ैया नसीरपुर इलाके में फतेहपुर कर्खा अण्डरपास नसीरपुर लिंक रोड पर खड़ा है। वह कहीं भागने की फ...