बरेली, मई 1 -- शेरगढ़, संवाददाता। देर रात्रि ससुराल से बाइक से लौट रहे व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में पिपौली रम्पुरा पश्चिमी नहर में गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पिपौली सुकटिया पश्चिमी नहर में पिपौली के ग्रामीणों ने सुबह एक व्यक्ति को नहर में मृत अवस्था में देखा, मृतक के ऊपर बाइक पड़ी थी। ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। बाइक हटवाकर मृतक को बाहर निकाला। मृतक की पहचान 45 वर्षीय श्याम बिहारी रम्पुरा के रूप में हुई। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस बरेली भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि श्याम बिहारी थाना शाही के गांव बिहारीपुर अपनी ससुराल गया था। गुरुवार को संदिग्ध हालात में मृत अवस्था में मिला। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.