झांसी, मई 8 -- झांसी (मऊरानीपुर), संवाददाता । कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में दर्द-विदारक घटना हुई। गांव बरौरी में कर्ज में डूबे किसान की खेत पर संदिग्ध मौत हो गई। उसका शव पेड़ के नीचे पड़ा था। शरीर पर कुछ चोटें थीं और खून बह रहा था। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। उन्होंने आरोप लगाया कि जमीन गिरवीं रख साहूकार परेशान कर रहे थे। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव बरौरी निवासी हरिकिशन (42) बेटा मोतीलाल किसान थे। वह मजदूरी भी करते थे। गुरुवार की रात वह खेत की बखरनी करवाने के लिए निकले थे। इसके बाद नहीं लौटे। जिससे परिजनों को चिंता हुई। देर रात वह उन्हें देखने पहुंचे तो दंग रह गए। हरिकिशन खेत में पेड़ के नीचे लहूलुहान पड़े थे। जिससे वह घबरा गए और? रोने-बिलखने लगे। शोर सुनकर आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.