जौनपुर, फरवरी 1 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के नगवां गांव में शनिवार को सिंचाई के लिए खेत पर गए 54 वर्षीय किसान दिनेश शर्मा का शव संदिग्ध हाल में खेत में मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। बताया गया है कि दिनेश शर्मा सुबह घर से लगभग एक किलोमीटर दूर चौराहे बाबा मंदिर के पास स्थित अपने खेत की सिंचाई करने गए थे। दोपहर में परिजन उन्हें भोजन देने खेत गए, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। खोजबीन करने पर उनका शव खेत की मेड़ के पास पड़ा मिला। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी श्रीमती देवी ने थाने में तहरीर देकर पति की हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट होग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.