किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ के नीचे मिला शव
झांसी, मई 8 -- झांसी (मऊरानीपुर)। कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के गांव बरौरी में कर्ज में डूबे किसान की खेत पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव पेड़ के नीचे पड़ा मिला। शरीर पर चोटें थीं और खून बह रहा था। इससे परिवार में कोहराम मच गया। उन्होंने आरोप लगाया कि साहूकार उन्हें परेशान कर रहे थे। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह अब तक साफ नहीं है कि आत्महत्या है या फिर कुछ और? बरौरी गांव निवासी 42 वर्षीय हरिकिशन किसान थे। वह मजदूरी भी करते थे। गुरुवार रात वह खेत की बखरनी करवाने के लिए निकले थे। इसके बाद नहीं लौटे। इससे परिजनों को चिंता हुई। देर रात वह उन्हें देखने पहुंचे तो दंग रह गए। हरिकिशन खेत में पेड़ के नीचे लहूलुहान पड़े थे। शोर सुनकर आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। उन्हें तुरंत सामुदायिक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.